काला नमक खाने से क्या फायदा होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 14:04

काला नमक के फायदे – Benefits of Black Salt in Hindi

काला नमक भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ ही स्वास्थ्य पर कई तरह के लाभ पहुंचा सकता है। काला नमक के फायदे कुछ इस तरह के हो सकते हैं।

1. सीने की जलन से राहत

जिन लोगों को अक्सर सीने में जलन की समस्या होती है, उनके लिए काले नमक का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। एक वैज्ञानिक रिसर्च के मुताबिक, काला नमक में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो सीने की जलन से राहत दिलाने का काम कर सकता है । फिलहाल, इस पर अभी और शोध की आवश्यकता है, ताकि पता चल सके कि आयरन किस तरह काम करता है।
2. मधुमेह के लिए

काला नमक खाने के फायदे मधुमेह के रोगियों के लिए भी हो सकते हैं। मधुमेह की स्थिति में सिर्फ कम मात्रा में चीनी ही नहीं, बल्कि कम मात्रा में नमक का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी जाती है । ऐसे में काला नमक का उपयोग अच्छा हो सकता है, क्योंकि इसमें सामान्य नमक के मुकाबले कम मात्रा में सोडियम होता है जिसके बारे में ऊपर लेख में जानकारी दी गई है । फिलहाल, मधुमेह के लिए काला नमक को लेकर और शोध करने की आवश्यकता ह

3. वजन के लिए काला नमक के फायदे

प्रतिदिन सामान्य नमक के स्थान पर काला नमक का उपयोग करने से वजन में कमी आ सकती है। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफार्मेशन) के वेबसाइट पर पब्लिश एक मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, आहार में अधिक मात्रा में सोडियम लेने पर मोटापा बढ़ सकता है । वहीं, काला नमक में एंटी-ओबेसिटी गुण पाया जाता है, जो मोटापा और वजन को कम करने में सहायक हो सकता है । ऐसे में कहा जा सकता है कि वजन कम करने के एक्सरसाइज के साथ काला नमक के गुण लाभकारी हो सकते हैं।

4. कब्ज और पेट फूलने से राहत

कब्ज और पेट फूलने की समस्याओं के लिए भी काला नमक के फायदे देखे जा सकते हैं। एक मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, कब्ज के इलाज में विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक चूर्ण का उपयोग किया जाता है, जिसमें मुख्य रूप से काला नमक शामिल होता है । वहीं, एक दूसरे शोध में दिया हुआ है कि काला नमक में लैक्सेटिव गुण पाया जाता है, जो पेट में गैस और अन्य समस्या से निजात दिला सकता है । काला नमक को आयुर्वेदिक चूर्ण में कब्ज के घरेलू उपाय के तौर पर भी उपयोग किया जाता रहा है।

5. रक्तचाप के लिए

काले नमक के स्वास्थ्य लाभ की बात करें, तो ब्लड प्रेशर यानी रक्तचाप का भी जिक्र करना जरूरी हो जाता है। दरअसल, आहार में अधिक मात्रा में सोडियम का सेवन करने से रक्तचाप बढ़ सकता है । ऐसे में सामान्यय नमक की जगह सीमित मात्रा में काले नमक का सेवन करना इस समस्या को दूर रख सकता है। क्योंकि काला नमक में कई मिनिरल्स मौजूद होते हैं। एक मेडिकल रिसर्च में दिया हुआ है कि काले नमक में कम मात्रा में सोडियम क्लोराइड होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित रख सकता है । लिहाजा, काला नमक के लाभ रक्तचाप को संतुलित रखने के लिए हो सकता है।

6. मांसपेशियों के ऐंठन से राहत

इलेक्ट्रोलाइट्स (मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम) की कमी मांसपेशियों में ऐंठन का कारण बन सकती है । वहीं, काला नमक खाने के फायदे की बात करें, तो यह मांसपेशियों की ऐंठन से राहत दिला सकता है। काले नमक में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा पाई जाती है, जो ऐंठन की समस्या काे कुछ कम कर सकता है । इस लिहाज से ब्लैक साल्ट बेनिफिट्स में इसे भी गिना जा सकता है।

7. बच्चों के लिए काला नमक के फायदे

काले नमक के स्वास्थ्य लाभ बच्चों के लिए भी हो सकते हैं। एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार, बच्चों के आहार में सोडियम की मात्रा को कम करने की सलाह दी जाती है, ताकि उन्हें हृदय संबंधी जोखिम से दूर रखा जा सके। ऐसे में काला नमक का उपयोग बच्चों के लिए बेहतर साबित हो सकता है, क्योंकि काले नमक में टेबल साल्ट की तुलना में सोडियम कम मात्रा में होता है। । इससे बच्चे अधिक सोडियम से होने वाले नुकसान से बचे सकते हैं। यह जानकारी एनसीबीआई की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है । सोडियम की कम मात्रा बच्चे के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकती है । हालांकि, यह बच्चे के स्वास्थ्य पर भी निर्भर करता है कि उन्हें कितनी मात्रा में नमक का सेवन करना चाहिए। ऐसे में इस बारे में एक बार बाल विशेषज्ञ की सलाह भी जरूर लें।

8. पाचन तंत्र के लिए काला नमक से फायदे

जिन लोगों का पाचन तंत्र ठीक नहीं होता है, ब्लैक साल्ट के फायदे उनके लिए ही होते हैं। एक वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, काले नमक में लैक्सेटिव गुण होने के साथ-साथ पाचन क्रिया की समस्या से राहत देने का गुण भी होता है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याओं का निदान हो सकता है । फिलहाल, इस संबंध में ज्यादा शोध उपलब्ध नहीं है।

9. त्वचा के लिए काला नमक

काले नमक के फायदे त्वचा पर भी दिखाई दे सकते हैं। यह कई प्राकृतिक मिनरल से समृद्ध है, जिस कारण इसे स्क्रब और स्पा की तरह उपयोग करने से मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद मिल सकती है। काला नमक त्वचा की प्राकृतिक बनावट को सुरक्षित रखकर चमक प्रदान कर सकता है। जो त्वचा की कोशिकाओं को पुन: जीवित (स्किन रिजुवनेशन) करने का काम कर सकता है। इसके अलावा, इसमें क्लींजिंग प्रॉपर्टीज भी होती है, जो त्वचा की गंदगी को साफ करने का कम कर सकती है । काले नमक को गुनगुने पानी में डालकर नहाने से त्वचा को फायदे हो सकते हैं।

10. बालों के लिए

काला नमक का फायदा बालों के लिए भी हो सकता है। काले नमक यानी रॉक साल्ट में क्लींजिंग और एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं, जो स्कैल्प और बालों को साफ करने का काम कर सकते हैं। इसके अलावा, नमक युक्त पानी से बाल धोने पर बालों की कंडीशनिंग हो सकती है । फिलहाल, बालों के लिए काला नमक के लाभ के संबंध में और शोध की आवश्यकता है।
...

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info